राजापुर: राजापुर के अर्जुनपुर में बस स्टैंड के पास ट्रक की टक्कर से बाइक सवार किशोर की मौत, दो घायल, एक प्रयागराज रेफर
राजापुर के अर्जुनपुर मे बीते शुक्रवार की रात्रि 8:30 बजे ट्रक की टक्कर से 15 वर्षी किशोर शुभम पुत्र ननका की मौत हो गई,और मंजीत पुत्र राजकरन और प्रदीप पुत्र रामपाल घायल हो गए। तीनों बाइक से अर्जुनपुर से राजापुर जा रहे थे,तभी यह हादसा हो गया। वहीं पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर शव का आज शनिवार की दोपहर 12:30 बजे जिला मुख्यालय में पोस्टमार्टम कराया है।