आलीराजपुर शासकीय पॉलीटेक्निक महाविद्यालय में डिप्लोमा प्रवेश काउंसलिंग 4 जुलाई से 12 अगस्त तक होगी। 10वीं पास छात्र ऑनलाइन पंजीयन कर सकेंगे। आईटीआई/12वीं (गणित) पास छात्र लेटरल एंट्री के लिए 26 जुलाई तक पंजीयन कर सकते हैं। प्रवेश प्रक्रिया सोमवार, बुधवार, शुक्रवार को होगी।