ऊंचाहार: पट्टी रहस कैथवल गाँव में लेखपाल के साथ मारपीट का मामला, वीडियो हुआ वायरल
समाधान दिवस के दौरान सरकारी नाली की पैमाइश के लिए मिले प्रार्थना पत्र की जांच करने लेखपाल रूपेश मौर्य शनिवार को पट्टी रहस कैथवल गांव गये हुए थे, आरोप है कि इस दौरान एक युवक ने गालीगलौज करते हुए लेखपाल के साथ मारपीट की और सरकारी दस्तावेज भी फाड़ डाले।लेखपाल से मारपीट करने का वीडियो रविवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है।पुलिस ने लेखपाल की तहरीर पर केस दर्ज किया