जसवंतनगर: ग्राम कलवारी के पास यात्रियों से भरा लोडर चालक को झपकी लगने से पलटा, 6 यात्री गंभीर घायल
ग्राम कलवारी के पास बटेश्वर दर्शन को जा रहे श्रद्धालुओं से भरा लोडर अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में 20 महिला, पुरुष व बच्चे घायल हुए। दीपू, प्रदीप,रविंद्र कुमार, कांति देवी, ओम जी सहित 6 की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल भेजा गया। थाना प्रभारी कमल भाटी ने बताया कि वीरपुर महेवा के श्रद्धालु लोडर से जा रहे थे। चालक दीपू ने बताया कि झपकी आने से वाहन पलटा।