कुरावली नगर की गिहार कॉलोनी में उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना मिशन शक्ति के अंतर्गत एक भव्य बहू-बेटी सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन को संबोधित करते हुए इंस्पेक्टर ललित भाटी ने महिलाओं की सुरक्षा, सशक्तिकरण और जागरूकता पर विशेष जोर दिया।