माधौगढ़: कोतवाली परिसर में थाना समाधान दिवस मनाया गया, पांच शिकायतें आईं, तीन का निस्तारण हुआ
ममाधौगढ़ कोतवाली परिसर में आज दिन शनिवार समय 2 बजे तक थाना समाधान दिवस मनाया गया,जहां सीओ अंबुज सिंह यादव,नायब तहसीलदार शहदुल्ला खान कोतवाली प्रभारी अभिलाष मिश्रा,लेखपाल समेत अन्य लोग मौजूद रहे। वहीं पांच शिकायतें आई और तीन का मौके पर ही निस्तारण करवा दिया गया। जिन शिकायतों का निस्तारण नहीं हुआ उनको विभागीय कर्मचारियों को सौंप कर जल्द निस्तारण की बात कही।