धमतरी: त्रिस्तरीय पंचायत उप निर्वाचन को लेकर निर्वाचन क्षेत्रों में धारा 144 लागू
धमतरी जिले के चारोे जनपद पंचायतों के समस्त ग्राम पंचायतों में जहाँ-जहाँ उप निर्वाचन 2026 के तहत् मतदान 1 जून 2026 को संपन्न होने जा रहा है। एवं जिसकी प्रक्रिया की तैयारियां प्रारंभ हो गयी है। और इस दरम्यान शांति भंग होने का अंदेशा है, जो सामान्य जन-जीवन एवं लोक संम्पत्ति के लिए खतरा पैदा कर सकता है एवं शांतिपूर्ण तथा निष्पक्ष चुनाव में बाधा खड़े कर सकतें है।