जौनपुर: समानता, न्याय एवं बंधुत्व के प्रतीक डॉ. आंबेडकर
वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय में भारत रत्न डॉ भीमराव आंबेडकर की जयंती पर मंगलवार की सुबह करीब 11 बजे श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। विश्वविद्यालय परिसर स्थित उनकी प्रतिमा पर कुलपति प्रो. वंदना सिंह ने माल्यार्पण कर नमन किया। इस अवसर पर कुलपति ने कहा कि डॉ. आंबेडकर केवल भारतीय संविधान के शिल्पकार ही नहीं, बल्कि महान समाज सुधारक, विधिवेत्ता