आबूरोड जिला कलेक्टर अल्पा चौधरी ने ग्राम पंचायत आमथला में आज आयोजित रात्रि चौपाल के दौरान ग्रामीणों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं। चौपाल के दौरान ग्रामीणों द्वारा उठाई गई समस्याओं पर जिला कलेक्टर ने मौके पर मौजूद विभागीय अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए।