जहानाबाद: जहानाबाद में 80 करोड़ से चमकेगा सड़क नेटवर्क, शकुराबाद-कुर्था सड़क होगी डबल लेन, अरवल जाना होगा आसान#
जहानाबाद जिले में सड़क संपर्क मजबूत करने के लिए पथ निर्माण विभाग ने करीब 80 करोड़ रुपये की कार्ययोजना तैयार कर विभाग को प्राक्कलन भेजा है। योजना के तहत 35 करोड़ रुपये की लागत से शकुराबाद से अरवल के कुर्था तक 9.4 किमी लंबी सड़क का चौड़ीकरण कर इसे दो लेन बनाया जाएगा। वहीं, 45 करोड़ रुपये से केंदुई से मुरहरा तक 20 किमी सड़क का जीर्णोद्धार होगा।