बटियागढ़: भगवती मानव कल्याण संगठन के कार्यकर्ताओं ने बटियागढ़ थाने का घेराव किया, पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप
भगवती मानव कल्याण संगठन कार्यकर्ताओ ने बटियागढ पुलिस थाने का घेराव किया और पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की...मामला सोमवार देर रात का है,दरअसल संगठन कार्यकर्ताओ ने नीमन तिराहे पर अवैध शराब पकड़ी थी,शराब और तस्कर को लेकर जब संगठन कार्यकर्ता पुलिस थाने पँहुचे तो बटियागढ थाना पुलिस ने कार्यवाही से बचने आबकारी विभाग द्वारा कार्यवाही की बात कह पल्ला झाड़ दिया..