कैराना: कैराना पुलिस ने स्मैक तस्करी का भंडाफोड़ किया, बरामद हुई लगभग चार करोड़ की स्मैक, बाइक व मोबाइल
Kairana, Shamli | Mar 30, 2026 सहारनपुर डीआईजी की ओर से नशा तस्करों पर शिकंजा कसने के लिए आपरेशन सवेरा चलाया जा रहा है। इसके तहत शामली जिले में एसपी एनपी सिंह के निर्देशन में पुलिस टीम लगातार तस्करों की धरपकड़ कर रही है। कैराना पुलिस ने एक स्मैक तस्कर को बुच्चाखेड़ी—ऊंचागांव मार्ग से गिरफ्तार किया है, जिसके कब्जे से दो किलो 15 ग्राम स्मैक, तस्करी में प्रयुक्त बाइक व मोबाइल बरामद हुआ।