ब्यावरा के सांदीपनि सीएम राइस स्कूल के कक्षा ग्यारहवीं के एक छात्र को परीक्षा से वंचित रखने का मामला सामने आने के बाद अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता स्कूल पहुंचे और स्कूल प्राचार्य से इस मामले में चर्चा की तो प्राचार्य ने बड़े-बड़े नेताओं से संपर्क होने की बात बोलकर अभद्रता की। इसके बाद एबीवीपी ने इसकी शिकायत जिला शिक्षा अधिकारी से की।