गुना नगर: म्याना: ट्रिपल डेथ मिस्ट्री! एक ही मकान के बंद कमरों में मिले महिला -पुरुष और मकान मालिक के शव, एसपी का बयान आया सामने
गुना जिले के म्याना क्षेत्र में एक ही मकान से 24 घंटे के भीतर तीन शव मिलने से सनसनी फैल गई है। पहले मकान मालिक का शव मिला था, वहीं अब उसी मकान के दूसरे बंद कमरे से सोमवार 22 जून सुबह 10 बजे एक महिला और पुरुष के शव बरामद होने के बाद मामला और रहस्यमय हो गया है। पुलिस और फॉरेंसिक टीम जांच में जुटी है। एसपी हितिका वासल ने बताया कि मामला रिलेशनशिप से जुड़ा हुआ है