बरेली: गवर्नर के ड्रेस कोड आदेश पर बरेलवी धर्मगुरु का बड़ा बयान, बोले- 'मजहबी आजादी में दखल बर्दाश्त नहीं'
बरेली में उत्तर प्रदेश की राज्यपाल Anandiben Patel के ड्रेस कोड संबंधी आदेश पर अब सियासत और धार्मिक प्रतिक्रियाएं तेज हो गई हैं। आल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष Maulana Mufti Shahabuddin Razvi Barelvi ने इस मुद्दे पर कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि किसी भी समुदाय की धार्मिक और सांस्कृतिक पहचान पर दबाव बनाना ठीक नहीं है।