बख्शी का तालाब: लेखपाल की लापरवाही से विधवा परेशान, बेटी की शादी अटकी
लखनऊ के बीकेटी तहसील क्षेत्र में एक विधवा महिला लेखपाल की मनमानी का शिकार हो रही है। जलालपुर गांव निवासी पीड़िता अपनी बेटी की शादी के लिए वरासत दर्ज कराने को तीन महीने से तहसील के चक्कर काट रही है। आरोप है कि लेखपाल आशा बानो ने ऑनलाइन प्रक्रिया के नाम पर पैसे भी लिए, फिर भी काम नहीं किया। वरासत दर्ज न होने से किसान क्रेडिट कार्ड से लोन नहीं मिल पा रहा, जिससे