देहरादून: भाजपा विधायक खजान दास पहुँचे तिलक रोड, पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं संग की बैठक
मंगलवार शाम 4:15 बजे भाजपा विधायक खजान दास ने तिलक रोड, देहरादून पहुंचकर पार्टी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों की बैठक ली। इस दौरान अगामी लोकसभा चुनाव की रणनीति पर मंथन किया गया। वहीं कार्यक्रम में विधायक खजान दास ने पार्टी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को केंद्र सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने के निर्देश दिए हैं।