देहरादून: मुख्य सचिव राधा रतूड़ी पहुंची उत्तराखंड राजभवन, राज्यपाल रिटायर्ड लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह से की मुलाकात
मंगलवार दोपहर 3 बजे राज्यपाल रिटायर्ड लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह से उत्तराखंड राजभवन, देहरादून में मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने मुलाक़ात की। इस दौरान राज्यपाल ने मुख्य सचिव से विभिन्न समसामयिक विषयों और प्रदेश की विकास योजनाओं की जानकारी प्राप्त की। इसके साथ ही राज्यपाल ने मुख्य सचिव राधा रतूड़ी को जरूरी दिशा निर्देश भी दिए हैं।