कोरांव: कोरांव विधायक राजमणि कोल ने आवास कार्यालय धौखर पर जनता दरबार में लोगों की समस्याएं सुनीं, निस्तारण के दिए निर्देश
कोरांव विधायक राजमणि कोल ने बुधवार को अपने धौखर स्थित आवास कार्यालय पर जनता दरबार का आयोजन किया। सुबह 9 बजे से 11 बजे तक चले इस दरबार में उन्होंने क्षेत्र के लोगों की समस्याएं सुनीं।विधायक ने क्षेत्रीय लोगों की समस्याओं के त्वरित निस्तारण के लिए एसडीएम, तहसीलदार और अन्य संबंधित अधिकारियों से बात की। उन्होंने अधिकारियों को समस्याओं का निस्तारण करने की बात कही