सुगौली: सुगौली के कैथवलिया में सिकरहना नदी में डूबने से 10 वर्षीय युवक की हुई मौत, काफी खोजबीन के बाद शव बरामद
सिकरहना नदी में कैथवलिया गांव के समीप एक दस वर्षीय बालक की नदी में डूबने से मौत हो गई। बालक नदी किनारे शौच के लिए गया था। सहायता टीम नही आने गांव वालों की करीब छः घंटे की खोज के बाद शव बरामद किया गया। तब तक आरओ और स्थानीय पुलिस की टीम आ गई थी।पुलिस टीम ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।जबकि बालक के परिवार में हाहाकार मचा हुआ है।