हाजीपुर: हाजीपुर साइबर थाने ने फ्रॉड का पैसा होल्ड कराकर ₹99 हजार कराए वापस
वैशाली जिला मुख्यालय से प्रेस रिलीज जारी करके मंगलवार को दोपहर लगभग 3:00 बजे बताया गया। बिदुपुर थाना क्षेत्र के MD अनवर हुसैन जिसका पैसा 99 हजार रुपया फ्रॉड कर लिया गया था। साइबर थाना हाजीपुर द्वारा पैसा वापस कराया गया है। इस संबंध में साइबर थाना कांड संख्या 49 / 25 मामला दर्ज किया गया था।