अररिया: महाशिवरात्रि को लेकर अररिया शहर के विभिन्न शिवालयों से निकाली गई शिव बारात
Araria, Araria | Mar 8, 2024 अररिया शहर के विभिन्न शिवालयों से महाशिवरात्रि पर्व को लेकर शुक्रवार की शाम को शिव बारात निकाली गई. यह बारात शहर के विभिन्न चौक चौराहो का भ्रमण करते हुए वापस मंदिर मैं आकर शिव बारात का समापन हुआ. इस मौके पर काफी संख्या में भक्त नजर आये. शिव बारात को लेकर लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला.