अररिया: अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर जन जागरण शक्ति संगठन ने बस स्टैंड से चांदनी चौक तक निकाली रैली और किया सभा
Araria, Araria | Mar 8, 2024 अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर जन जागरण शक्ति संगठन की ओर से एक रैली और सभा का आयोजन किया गया. रैली बस स्टैंड से चांदनी चौक पर गई जहां वह सभा में तब्दील हो गई. रैली में पितृसत्ता धोखा है ,खतम करो मौका है , आज की नारी कैसी है फूल नहीं चिंगारी है जैसे नारों से वातावरण गुंजयमान रहा. ज्ञात हो कि ऐसी तारीखें कम ही होती हैं जिन्हे दुनिया भर में मनाया जाता हो.