नानपारा: नवाबगंज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का आयोजन, 25 मरीजों की स्वास्थ्य जांच की गई
नवाबगंज क्षेत्र के चौगड़वा स्थित अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में रविवार को मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। मेले में कुल 25 मरीजों की स्वास्थ्य जांच कर उन्हें आवश्यक उपचार और दवाएं उपलब्ध कराई गईं। चिकित्सा अधिकारी डॉ. सरवर खान ने मेले में आए सभी मरीजों की जांच की। उन्होंने बताया कि मौसम में बदलाव के कारण खांसी, बुखार, खुजली, पेचिश रही।