मनिया: राष्ट्रीय पक्षी मोर को लगा करंट, ग्रामीणों ने किया बचाव
Mania, Dholpur | Jun 2, 2026 बसई नवाब कस्बे के समीप ग्राम पंचायत नगला हरलाल के गांव शाहपुर में मंगलवार शाम को राष्ट्रीय पक्षी मोर विद्युत करंट की चपेट में आने से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार मोर गांव के पास लगे विद्युत पोल पर बैठा हुआ था। इसी दौरान अचानक करंट लगने से वह संतुलन खो बैठा और पोल से नीचे गिर पड़ा। घटना को देखकर आसपास मौजूद ग्रामीण तत्काल मौके पर पहुंचे और घायल मोर को सुरक्