पूर्णिया पूर्व: पूर्णिया के समाजसेवी जीतेन्द्र कुमार ने अपने आवास पर लगाया जनता दरबार, सुनी गई जन समस्याएं
Purnea East, Purnia | Jul 26, 2026
पूर्णिया के समाज सेवी जीतेन्द्र कुमार ने अपने आवास पर रविवार को सुबह लगभग 10 बजे जनता दरबार का आयोजन किया. इस मौके पर निजी एवं क्षेत्रीय समस्याओं को लेकर पहुंचे शहरवासियों से भेंट कर उनकी बातों को गंभीरता से सुना। कई मामलों में संबंधित अधिकारियों से बात कर त्वरित कार्रवाई का आग्रह किया गया, जबकि अन्य समस्याओं के शीघ्र एवं सकारात्मक समाधान हेतु सुझाव लिए गए