नर्मदापुरम संभाग कमिश्नर कृष्ण गोपाल तिवारी ने बुधवार को करीब 11 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से संभाग के तीनों जिलों नर्मदापुरम, हरदा एवं बैतूल की योजनाओं, अभियानों तथा विभागीय गतिविधियों की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने कलेक्टर्स को विभिन्न विषयों पर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।