तारानगर: तारानगर विधायक बुडानिया ने की जनसुनवाई, विधानसभा क्षेत्र के लोगों की समस्याएं सुनीं और त्वरित समाधान के दिए निर्देश
तारानगर विधायक नरेन्द्र बुडानिया ने शुक्रवार को अपने निज निवास पर जनसुनवाई की। विधानसभा क्षेत्र से दूर दराज व आसपास से आये लोगों ने पानी, बिजली, सड़क, शिक्षा, चिकित्सा पेंशन सहित अपनी अपनी समस्या विधायक बुडानिया के समक्ष रखी। विधायक बुडानिया ने आये हुए लोगों की समस्याएं सुनकर संबधित अधिकारियों को त्वरित समाधान के निर्देश दिए।