कानपुर: डीआईओएस कार्यालय में वरिष्ठ सहायक द्वारा गाली देने और जाति सूचक शब्द बोलने पर कर्मचारियों ने किया कार्य ठप
डीआईओएस कार्यालय में वरिष्ठ सहायक से डीआईओएस डॉ. संतोष कुमार राय द्वारा गाली देने व जाति सूचक शब्द कहने का मामले में बुधवार को 1 बजे कर्मचारियों ने डीआईओएस आफिस में काम ठप कर दिया और हाथ में माइक लेकर नारेबाजी करते रहे। सभी कर्मचारी आफिस के बाहर आकर खड़े हो गए। हालांकि अधिकारियों के साथ बैठक के बाद सभी कर्मचारी वापस कम पर बैठ गए।