कानपुर: काकादेव थाना क्षेत्र में एक युवक के साथ मारपीट और हवाई फायरिंग का वीडियो वायरल होने के बाद 7 लोगों को किया गया गिरफ्तार
2 फरवरी को थाना काकादेव क्षेत्र में एक युवक के साथ मारपीट की घटना की सूचना प्राप्त हुई थी।सूचना मिलते ही थाना काकादेव पुलिस द्वारा तत्काल मौके से संबंधित सीसीटीवी फुटेज का अवलोकन किया गया, जिसमें एक युवक द्वारा हवाई फायरिंग किए जाने की भी पुष्टि हुई। पुलिस उपायुक्त सेंट्रल ने बुधवार 11:00 बजे बताया कि, इस प्रकरण में सात लोगों की गिरफ्तारी की जा चुकी है।