कानपुर: कानपुर सेंट्रल से नौबस्ता मेट्रो तक 15 मिनट में पहुंचेंगे, मेट्रो ट्रायल रन शुरू: MD UPMRC ने दी जानकारी
कानपुर मेट्रो कॉरिडोर-1 के विस्तार की दिशा में आज एक अहम कदम उठाया गया। बुधवार को पहली बार कानपुर सेंट्रल स्टेशन से नौबस्ता तक मेट्रो की अप लाइन पर टेस्ट रन शुरू किया गया। इस रूट की कुल लंबाई लगभग 8 किलोमीटर है, जिसमें 5 किलोमीटर हिस्सा एलीवेटेड और 3 किलोमीटर हिस्सा अंडरग्राउंड है।