शिवपुरी नगर: कमलागंज में पतंजलि मेगा स्टोर का ताला टूटा: काजू-बादाम, घी और लैपटॉप ले उड़ा चोर; CCTV में कैद हुई करतूत
शिवपुरी शहर के कमलागंज स्थित पतंजलि मेगा स्टोर में शुक्रवार-शनिवार की दरमियानी रात चोरी की वारदात हुई। अज्ञात चोर दुकान की छत के पास लगी प्लाई और लोहे के सरियों को काटकर अंदर घुसा। इसके बाद उसने कांच के गेट का ताला तोड़कर स्टोर में प्रवेश किया। पूरी घटना स्टोर में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है।