बेल्थरा रोड: बेल्थरारोड–मधुबन मार्ग पर ऑटो की टक्कर से रेलवे फाटक हुआ खराब, एक घंटे तक जाम में फंसे वाहन
बेल्थरारोड–मधुबन मार्ग पर ऑटो की टक्कर से रेलवे फाटक हुआ खराब, एक घंटे तक जाम में फंसे वाहन बलिया: बेल्थरारोड–मधुबन मार्ग पर गुरुवार सुबह करीब 11 बजे के आसपास एक बड़ी लापरवाही सामने आई है, जब मधुबन की ओर जा रहे एक ऑटो चालक ने रेलवे क्रॉसिंग के फाटक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद फाटक अचानक खराब हो गया, जिससे मार्ग पर आवागमन पूरी तरह से ठप हो गया।