सहरसा सदर थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर 39 में एक डाटा ऑपरेटर के बंद घर से अज्ञात चोरों ने 10 लाख रुपये से अधिक के सोने-चांदी के आभूषण पार कर दिया है। यह घटना छठ पर्व के दौरान हुई, जब परिवार अपने गांव गया हुआ था।चोर गृहस्वामी के मैट्रिक और इंटर के मूल दस्तावेज भी ले गए । घटना की सूचना पर सहरसा सदर थाने की पुलिस जांच व जांच में जुटी है।