खुरई: शहरी थाना पुलिस द्वारा नगर में वाहन चेकिंग जारी, शराब पीकर बाइक चलाने वालों पर हुई कार्यवाही, 4 चालान काटे
Khurai, Sagar | May 10, 2026 शहरी थाना पुलिस द्वारा लगातार वाहन चेकिंग की जा रही है,रविवार को भी किला गेट के सामने वाहन चेकिंग की गई,कार्यवाही मे दर्जनों वाहनों की चैकिंग की गई,बिना हेलमेट पाए जाने पर 4बाइक सवारों के चालान काटे गए,साथ ही ज्यादा शराब पीकर बाइक चलाते हुए एक युवक पर कार्यवाही की गई जिसका रात 10बजे सिविल अस्पताल मे मेडिकल कराया गया, नशे के कारण उससे ठीक से चल नही पा रहा था