फतेहाबाद: बिहार विधानसभा में फतेहाबाद की डॉ श्वेता गुप्ता के मंत्री बनने पर फतेहाबाद के माथुर वैश्य समाज में हर्ष की लहर
बिहार विधानसभा चुनाव में शिवहर सीट से जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) के टिकट पर डॉ. श्वेता गुप्ता के विधायक चुने जाने के बाद गुरुवार को बिहार सरकार में मंत्री पद की शपथ लेने पर फतेहाबाद के माथुर वैश्य समाज ने हर्ष व्यक्त किया है। मूल रूप से फतेहाबाद निवासी रामकुमार गुप्ता की पुत्री डॉ. श्वेता गुप्ता माथुर वैश्य समाज की पहली महिला विधायक और मंत्री बनी है