नामकुम: डोरंडा में बकरीद को लेकर हुई बैठक, एसडीओ और सिटी एसपी समेत कई अधिकारी मौजूद रहे
Namkum, Ranchi | May 25, 2026 डोरंडा में रविवार देर रात करीब दस बजे बकरीद को लेकर बैठक हुई। बैठक में एसडीओ और सिटी एसपी समेत कई अधिकारी मौजूद रहे। बैठक में बकरीद के दौरान किसी भी तरह की अफवाह या असामाजिक गतिविधियों पर कड़ी नजर रखने के निर्देश दिए। प्रशासन की ओर से बताया गया कि बकरीद के मौके पर शहर के संवेदनशील क्षेत्रों में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की जाएगी।