कोटा: पुलिस की अनूठी पहल, छात्रों को कराया गया पुलिस कार्यप्रणाली का शैक्षणिक भ्रमण
Kota, Bilaspur | Apr 13, 2026 लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल जयंती वर्ष के अवसर पर बिलासपुर पुलिस ने छात्रों के लिए विशेष शैक्षणिक भ्रमण का आयोजन किया। विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राओं को यातायात थाना,आइटीएमएस,साइबर थाना, डायल 112 एवं तारबाहर थाना का भ्रमण कराया गया। इस दौरान छात्रों को यातायात नियमों आधुनिक तकनीकों तथा ट्रैफिक प्रबंधन की कार्य प्रणाली की जानकारी दी गई