बाढ़: बाढ़ उमानाथ में टूटी सीढ़ियों और सुरक्षा की कमी से डूबने की घटनाएं
Barh, Patna | May 29, 2026 बाढ़ के उमानाथ घाट पर लगातार डूबने की घटनाएं हो रही है। जब भी दूरदराज के इलाके से गंगा स्नान के लिए पहुंचते हैं, तो सीढ़ी से नीचे उतरते ही गहरे पानी में चले जाते हैं और हादसे का शिकार हो जाते हैं। स्थानीय लोगों ने शुक्रवार को लगभग 12 बजे बताया कि पुरानी सीढ़ी के अंदर जो दरार और गड्ढे हैं वो अबतक ठीक नहीं किए गए हैं।