अम्ब: अम्ब में कपड़ा दुकान से 5.90 ग्राम चिट्टा और 44 हजार रुपये बरामद, आरोपी गिरफ्तार
जिला ऊना पुलिस ने अम्ब की एक कपड़ा दुकान से 5.90 ग्राम चिट्टा और 44 हजार रुपये बरामद कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया। पुलिस ने नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ गंभीर कार्रवाई शुरू कर दी है और मामले की जांच जारी है।