कांठ: कांठ में खलीलपुर कद्दीम मार्ग पर दो बाइकों की आमने-सामने की भिड़ंत में बालक और फैक्टरी कर्मी की हुई मौत
कांठ तेज रफ्तार दो बाइकों में आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। हादसे एक बाइक सवार पांच साल के बालक और दूसरी बाइक चला रहे फैक्टरी कर्मी की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक वृद्ध सहित दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए सीएचसी भिजवाया, जहां से इन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया है।