कांठ: छजलैट के गांव अकबरपुर सिहाली निवासी किसान नितिन कुमार के खेत में तेंदुए ने गोवंश को बनाया निवाला
छजलैट के गांव अकबरपुर सिहाली निवासी किसान नितिन कुमार के खेत में गोवंश को निवाला बना लिया। गोवंश के अवशेष खेत में पड़े मिले हैं। सूचना पर छजलैट पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और इसके बारे में वन विभाग को बताया। पुलिस ने ग्रामीणों को सतर्क रखने की सलाह भी दी है। ग्रामीणों ने तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरा लगवाने की मांग की है।