कांठ: सिवारा मुरादाबाद मार्ग पर खड़े रोड रोलर से टकराई बाइक, नवविवाहित युवक की हुई मौत; पत्नी अस्पताल में भर्ती
खड़े रोड़ रोलर से बाइक टकराई, नवविवाहित युवक की मौतः पत्नी अस्पताल में भर्ती, युवक ससुराल जा रहा था। स्योहारा में मुरादाबाद मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसे ने एक नवविवाहित जोड़े की जिंदगी को झकझोर कर रख दिया। शाहनवाज (25) अपनी पत्नी जीनत के साथ बाइक पर ससुराल सहसपुर देहात जा रहे थे।