कांठ: कड़ी सुरक्षा के बीच जुमे की नमाज, पूरे जिले में शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई, सड़क से छत तक तैनात रही पुलिस
होली के जुलूस के तुरंत बाद जुमे की नमाज कराई गई। दोपहर ढाई बजे कड़े सुरक्षा घेरे में जामा मस्जिद में जुमे की नमाज हुई। हालांकि इस एरिया में कमोबेश पूरी आबादी ही मुस्लिम है। इसलिए जामा मस्जिद की तरफ रंग का माहौल नहीं था। लेकिन एहतियातन पुलिस ने यहां सुरक्षा के बेहद कड़े बंदोबस्त किए थे।