फुलवारी: बेऊर थाना क्षेत्र से पुलिस ने गैर जमानती वारंट पर एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार
बेऊर थाना क्षेत्र से पुलिस ने बुधवार को एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। बुधवार शाम 7:26 पर मामले की जानकारी पटना पुलिस ने सोशल मीडिया के माध्यम से देते हुए बताया है कि बेऊर थाना अंतर्गत आसूचना संकलन के आधार पर पुलिस टीम के द्वारा छापेमारी की गई। छापेमारी के दौरान न्यायालय के द्वारा निर्गत गैर जमानतीय वारंट के आलोक में एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है।