भोरे: भोरे अंचल अधिकारी ने अग्नि पीड़ितों को दी सहायता राशि, ₹12-12 हजार के चेक सौंपे
भोरे अंचल कार्यालय में मंगलवार की दोपहर 3 बजे सीओ अनुभव राय ने अलग-अलग गांव में हुई अग्निकांड के पीड़ितों को 12-12 हजार की सहायता राशि का चेक प्रदान किया। इस दौरान अंचल क्षेत्र के बगहवां मिश्र तथा दीक्षितौलि गांव के लाभुकों को चेक प्रदान की गई। बगहा मिश्र के चंद्रिका राम की पत्नी विद्यावती देवी प्रवेश राम की पत्नी सुमन देवी सहित दो लोगों को चेक दिया।