मोतिहारी: पूर्वी चंपारण मोतिहारी जिले में पुलिस ने शराब तस्करों के खिलाफ कार्रवाई, चार लोग देशी-विदेशी शराब के साथ गिरफ्तार
पूर्वी चंपारण मोतिहारी जिले में पुलिस के द्वारा शराब तस्करों के विरुद्ध कार्रवाई में 152 लीटर देशी चुलाई शराब, 66.3 लीटर नेपाली शराब, 129.86 लीटर विदेशी शराब, 01 कार एवं 02 मोटरसाइकिल के साथ 04 शराब तस्करों को गिरफ्तार किया गया गया हैं। जानकारी पुलिस के द्वारा गुरुवार सुबह करीब 11:08 बजे दिया गया।