बेगूसराय: सिंघौल थाना पुलिस ने मानसिक रूप से विक्षिप्त व्यक्ति को उसके परिवार को सौंपा, SP ने दी जानकारी
सिंघौल थाना की पुलिस ने मानसिक रूप से विक्षिप्त 01 व्यक्ति को उसके परिवार से मिलाया है. इस बात की जानकारी मंगलवार की शाम 5:00 बजे एसपी मनीष ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए दी. इस संबंध में SP ने बताया कि सिंघौल थाना को सूचना मिली कि सिंघौल थाना अंतर्गत रचियाही गांव में 01 व्यक्ति भटक रहा है, जो मानसिक रूप से विक्षिप्त है.