रायसेन: खेत में लगी भीषण आग, किसानों की सूझबूझ से टला बड़ा नुकसान
Raisen, Raisen | Apr 1, 2026 जिला मुख्यालय के सांची मार्ग स्थित जिंद बाबा धाम के पास बुधवार सुबह करीब 11:30 बजे खेत में खड़ी फसल में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया, जिससे क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। आग की लपटें तेजी से फैलती देख आसपास के सैकड़ों किसान तत्काल मौके पर पहुंच गए और स्थिति को संभालने में जुट गए। किसानों ने सूझबूझ और एकजुटता का परिचय देते ह