पूरनपुर: शेरपुर कला पीएचसी पर वर्षों बाद सीएमओ के प्रयास से प्रसव सेवा शुरू हुई
पूरनपुर तहसील क्षेत्र के गाव शेरपुर कला पीएचसी में महिला स्टाफ न होने की वजह से प्रसव सेवा को बंद कर दिया गया था। जिसके बाद स्थानीय लोगों को पूरनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में आना पड़ता था। पीलीभीत सीएमओ डॉ आलोक कुमार के प्रयास के बाद नवाबों का गांव शेरपुर कला में वर्ष बाद प्रसव सेवा दोबारा से शुरू की गई। पहला प्रसव होने के बाद लोगों ने खुशी मनाई।